inshorts

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को मिला 101 साल के 'कॉकरोच' का साथ, सामने आया वीडियो

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक 101 वर्ष की महिला से मुलाकात का वीडियो X पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से लिखा, "आज महाराष्ट्र के यवतमाल में 101 साल के कॉकरोच से मुलाकात हुई।" वीडियो में मोदी सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताती महिला दीपके को आशीर्वाद के तौर पर कुछ पैसे पकड़ाती दिख रही हैं।