CM धामी ने दलेर मेहंदी को डांटे जाने के बाद उनके भाई मीका को लगाया फोन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बात कर उनके भाई दलेर मेहंदी के विवाद पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि किसी भी गलतफहमी/मतभेद को आपसी बातचीत से सुलझाना चाहिए। धामी ने कहा कि उत्तराखंड कलाकारों का सम्मान करता है और सरकार कला, संस्कृति व कलाकारों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।