बीड में सरपंच की हत्या के मामले को लेकर विपक्ष द्वारा इस्तीफे की मांग के बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी। धनंजय ने कहा, "अगर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस या उप-मुख्यमंत्री अजित पवार मुझे दोषी मानते हैं तो उन्हें मुझसे इस्तीफा ले लेना चाहिए, मैं पद छोड़ने के लिए तैयार हूं।"