inshorts

मेला संस्कृति अनजानों के बीच मेलमिलाप और व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने का ज़रिया: एमपी सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मेला संस्कृति अनजान लोगों के बीच मेलमिलाप बढ़ाती है। मेलों से अकेले न होने का एहसास होता है और व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा मिलता है। भोपाल उत्सव मेला 2026 के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि मेले प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं को कायम रखने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का माध्यम हैं।