उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधानसभा में की गई 'कठमुल्ला' टिप्पणी पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री के अनुसार उर्दू पढ़ना कठमुल्लाओं की तरह मौलाना बनाने की बात है, इससे साफ है कि मुख्यमंत्री को उर्दू नहीं आती लेकिन वह वैज्ञानिक क्यों नहीं बने इसका जवाब तो वही दे सकते हैं।"