विजयदशमी शोभायात्रा के बीच फंसी ऐम्बुलेंस, CM योगी ने रुकवा दी यात्रा

गोरखपुर (यूपी) में विजयदशमी शोभायात्रा के दौरान गोरखनाथ मंदिर के पास एक एंबुलेंस भीड़ में फंस गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत यात्रा रुकवाकर एंबुलेंस के लिए रास्ता बनवाया। एंबुलेंस निकलने के बाद शोभायात्रा फिर आगे बढ़ी। योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में पारंपरिक विजयदशमी शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Load More