यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में तीरंदाज़ी की महिला W1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली यूपी की स्वाति चौधरी को X पर बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि स्वाति की सफलता देश के युवाओं को सपने साकार करने की प्रेरणा देगी।