CM यादव ने की बड़ी घोषणा, भोपाल के प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से बनाए जाएंगे द्वार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि राजधानी भोपाल के सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनाए जाएंगे। सीएम ने कहा, "हमारे बहादुर शासक हमारे राज्य की पहचान रहे हैं...हमारी सरकार ने तय किया है कि अपने गौरवशाली इतिहास को सामने लाएंगे...इसलिए राजा भोज, विक्रमादित्य जैसे महान शासकों के नाम पर द्वार बनवाएंगे।"