CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सरकारी स्कूल का किया औचक निरीक्षण, अफसरों को लगाई फटकार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण किया और खामियों को लेकर अफसरों को फटकार लगाई। सीएम ने स्कूल में पहले शौचालयों का निरीक्षण किया और वहां नलों में पानी ना आने पर महिला अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा ,"आज ही पानी की व्यवस्था ठीक करिए...हर नल में पानी आना चाहिए।"