छठ महापर्व पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिया संध्या अर्घ्य

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को छठ पूजा पर सोनिया विहार स्थित यमुना घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देश के हर हिस्से से आए लोगों का अपना घर है। इस दौरान उन्होंने घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लिया।