मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु चुनाव में 1 वोट के अंतर से जीते टीवीके नेता आर श्रीनिवास सेतुपति के विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेने पर रोक लगा दी है। दरअसल, डीएमके नेता केआर पेरियाकरुप्पन ने चुनाव नतीजों को चुनौती दी है। इसे फ्लोर टेस्ट से पहले टीवीके चीफ और मुख्यमंत्री विजय के लिए झटका माना जा रहा है।