तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) में सोमवार को एक रैली में मुख्यमंत्री विजय ने अपने समर्थकों के सामने काला सूट व सफेद शर्ट पहनने की वजह बताई। बकौल पीटीआई, उन्होंने लोगों से पूछा, "क्या सूट पहनने का हक सिर्फ ताकतवर लोगों को है?...काला सूट-सफेद शर्ट यह दिखाते हैं कि हम अपने काम में ईमानदार और पारदर्शी हैं और हर बात साफ-साफ कहेंगे।"