दिवंगत BJP नेता आरके सिन्हा के ब्रह्मभोज में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने कट्टर आलोचक और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर से गर्मजोशी से मुलाकात की। CM सम्राट ने किशोर से हाथ मिलाया और दोनों के बीच कुछ देर बात भी हुई। इस सभा में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी पहुंचीं।