CM सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार में क्राइम हो सकता है लेकिन अपराध नहीं; वायरल हुआ वीडियो
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह कहते दिखे, "हमारे यहां अपराध का कॉन्सेप्ट खत्म हो चुका है। क्राइम हो सकता है लेकिन अपराध नहीं।" इसपर तंज़ कसते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "मंच पर बैठे IAS/IPS इनके साथ काम करने पर अपने आपको सम्मानित समझ रहे या अपमानित?"