CPI-ML ने बिहार चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों के नाम घोषित करने के बाद वापस लिए नाम: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीपीआई-एमएल ने अपने 18 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के कुछ ही घंटे बाद इसे वापस ले लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कदम महागठबंधन में सीट बंटवारे की बातचीत में रुकावट के बीच उठाया गया। सूची में दिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम का नाम भी शामिल था।