CSK के खिलाफ लगातार 4 मैच जीतने के बाद RCB ने धोनी को किया ट्रोल
CSK को लगातार चौथी बार हराने के बाद RCB ने एमएस धोनी को ट्रोल किया है। RCB ने विकेटकीपर जितेश शर्मा के एक हाथ से शिवम दुबे का कैच लेने का वीडियो शेयर कर लिखा, "एक था जो विकेट के पीछे से...।" यह लाइन 'एक था जो विकेट के पीछे से मैच बदल देता था' धोनी से जुड़ी हुई है।