चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 2014 में 'जीवा' नामक तमिल फिल्म में अभिनय कर चुके हैं। वरुण ने फिल्म में कैमियो किया था व उन्होंने इसमें क्रिकेट क्लब में मूवी के हीरो की टीममेट की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर सफलता हासिल की थी।