छठ और शादियों के सीजन के बीच हवाई किरायों में पिछले 15-दिनों में 50% से लेकर दोगुने तक बढ़ोतरी हुई है। CTI के मुताबिक, दिल्ली से पटना का टिकट ₹18,000 तक पहुंच गया है। इसपर रोक लगाने के लिए संगठन ने नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर हर रूट पर किराए की अधिकतम सीमा तय करने की मांग की है।