'DDLJ' में छुटकी का किरदार निभाने वालीं ऐक्ट्रेस पूजा रूपारेल मुंबई के नाना-नानी पार्क में पुराने बरगद समेत कई पेड़ काटे जाने पर फूट-फूटकर रोने लगीं जिसका वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी कटाई करने के लिए पेड़ों की उम्र की गलत जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "इन्होंने हमारे पूर्वज को चीरा है।"