अमरोहा (यूपी) में एक शख्स ने लाखों रुपए खर्च कर अपने भैंसे 'शेरा' का जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया जिसका वीडियो सामने आया है। शख्स ने भैंसे को सजाया, नोटों की माला पहनाई, केक काटा, डीजे की धुन पर पार्टी हुई और पूरे गांव को दावत खिलाई। बकौल शख्स, शेरा उसके लिए एक जानवर नहीं बल्कि परिवार का सदस्य है।