डीएलएफ के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश ओहरी ने बताया है कि 'द डहिलियास' के प्री-लॉन्च के 9 हफ्तों में 173 सुपर-लग्ज़री अपार्टमेंट्स की बिक्री हुई है। कंपनी ने इससे ₹11,816 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया है। डीएलएफ का यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर डीएलएफ फेज़-5 में है। यहां पेंटहाउस ₹150 करोड़ से अधिक में बेचे गए हैं।