दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि जब वह दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में उतरी थीं तो उनकी मां ने कहा था, "ये बनियों के बच्चों का काम नहीं है, कोई चुनाव नहीं लड़ना, अब शादी कौन करेगा।" उन्होंने कहा, "पिताजी साथ थे, पापा ने कहा था- अगर मौका मिल रहा है तो उसे आगे बढ़ाना चाहिए।"