DUSU चुनाव में अध्यक्ष समेत 3 पदों पर ABVP की जीत; निर्दलीय बना VP
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में आरएसएस की छात्र विंग एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत 3 पद जीते हैं। एबीवीपी के यश डबास ने अध्यक्ष, रिया छावड़ी ने सचिव और लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की। वहीं, एनएसयूआई से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़े दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद जीतकर इतिहास रच दिया है।