E20 फ्यूल से कार्बोरेटर जाम जैसी समस्याएं आने पर लोग हंगामा करते हैं: पेट्रोल डीलर्स प्रेसिडेंट
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शशांक शेखर साहू ने कहा है कि E20 पेट्रोल के कारण कार्बोरेटर जाम जैसी समस्याएं आने पर वाहन मालिक पेट्रोल पंपों पर हंगामा करते हैं और शिकायत करते हैं। उन्होंने कहा, "हम सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग करते हैं। अगर E10 पेट्रोल सरकार लाएगी तो समस्या नहीं होगी।"