ECI ने SIR के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बंगाल के 7 अफसरों को किया सस्पेंड
भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) प्रक्रिया में लापरवाही बरतने के आरोप में 7 सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों को सस्पेंड किया है। आयोग ने एसआईआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में कई अपात्र लोगों को शामिल करने के लिए अधिकारियों को दोषी पाया। आयोग ने मुख्य सचिव को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।