रामपुर से गिरफ्तारी के 2 हफ्ते बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए दिल्ली लाए गए आज़म खान

सपा नेता व यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान की गिरफ्तारी के करीब 2 हफ्ते बाद ईडी उन्हें दिल्ली लेकर आई है। ईडी आज़म खान से उनके मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े ₹426 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर पूछताछ करेगी। आज़म खान को 31 अक्टूबर को रामपुर जेल के बाहर गिरफ्तार किया गया था।