ईडी ने जौहर यूनिवर्सिटी की फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज़म खान से पूछताछ के लिए 15 सवाल तैयार किए हैं। एजेंसी उनसे ₹426 करोड़ की कथित फंडिंग का हिसाब मांगेगी। जांच में यूनिवर्सिटी के निर्माण पर खर्च हुए रकम, सरकारी ठेकों से मिले धन, ट्रस्ट के खातों और पैसों के इस्तेमाल से जुड़े दस्तावेज़ों की पड़ताल होगी।