ED ने छापेमारी के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को जारी किया समन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर छापा मारने के एक दिन बाद उनको समन जारी किया है। ईडी ने चैतन्य को 15 मार्च को रायपुर स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है। गौरतलब है, ईडी ने सोमवार को कथित शराब घोटाला मामले में चैतन्य के घर छापेमारी की थी।