EMI नहीं भरी तो लॉक हो जाएगा आपका मोबाइल फोन? RBI ने दिया जवाब

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 'अगर EMI पे नहीं कर पाए तो क्या बैंक फोन लॉक कर सकते हैं' सवाल पर कहा है, "यह मामला अभी परीक्षणाधीन है।" उन्होंने कहा, "इसमें हमारे पास दोनों तरफ से तर्क-वितर्क आ रहे हैं, उनका हम अध्ययन कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि ग्राहकों का जो अधिकार है, डेटा प्राइवेसी है...वो सुरक्षित रहे।"