आप न कर बैठें ये गलती! EV और पेट्रोल-डीज़ल गाड़ियों के इंश्योरेंस में क्या है अंतर?
EV का इंश्योरेंस लेते समय पेट्रोल-डीज़ल कार के मुकाबले कुछ खास बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है क्योंकि इसकी बैटरी और दूसरे तकनीकी पार्ट्स काफी महंगे होते हैं। दुर्घटना में बैटरी खराब होने पर खर्च बढ़ सकता है इसलिए पॉलिसी में बैटरी डैमेज कवर, चार्जिंग केबल, अपवर्जन, वारंटी और ईवी की मरम्मत करने वाले गैराज नेटवर्क की जांच ज़रूर करें।