EVM का वो सीक्रेट बटन जिसे सिर्फ चुनाव अधिकारी ही दबा सकते हैं; जानें क्या है इसका काम
EVM की कंट्रोल यूनिट में मौजूद ‘बैलेट’ बटन सिर्फ अधिकृत चुनाव अधिकारी ही दबा सकते हैं। अधिकारी के इसे दबाने के बाद ही वोटर बैलेट यूनिट पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के सामने नीला बटन दबाकर वोट दे सकता है। एक बार वोट दर्ज होने के बाद अगले वोट के लिए अधिकारी को बैलेट बटन दोबारा दबाना पड़ता है।