कितना खतरनाक है गोल्डी बराड़, क्यों FBI ने किया इसे मोस्ट वॉन्टेड घोषित?
FBI ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड की सूची में डाला है जबकि भारत ने उसे आतंकवादी घोषित किया है। वह लॉरेंस गैंग का सदस्य है और सिद्धू मूसेवाला व खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या, वसूली और ड्रग तस्करी का आरोपी है। बराड़ एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े होने के चलते इस सूची में शामिल है।