फीफा ने फुटबॉलर नेमार जूनियर, कार्लोस टेवेज़ और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जन्मदिन पर तीनों का 'नाटू-नाटू' का हुक-स्टेप करते हुए 'एनटीआर' (नेमार, टेवेज़, रोनाल्डो) लिखा पोस्टर शेयर किया है। इस पर ऐक्टर जूनियर एनटीआर ने प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट में तीनों खिलाड़ियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दरअसल, तीनों खिलाड़ियों का जन्मदिन 5 फरवरी को आता है।