inshorts

कौन हैं कल्याण कृष्णमूर्ति जो 10 साल बाद छोड़ रहे हैं फ्लिपकार्ट के CEO का पद?

फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति करीब एक दशक बाद कंपनी से पद छोड़ेंगे। वह जून 2016 में फ्लिपकार्ट से जुड़े थे और जनवरी 2017 में CEO बनाए गए थे। 2018 में उन्होंने ग्रुप CEO की ज़िम्मेदारी संभाली और उनके कार्यकाल में वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट का अधिग्रहण किया और कंपनी के शेयर बाज़ार में लिस्टिंग की तैयारी भी शुरू हुई।