Flipkart के साथ सौदे में छोटी-सी गलती के चलते बंगाल को कैसे हुआ ₹12.9 करोड़ का नुकसान?
CAG की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम को नदिया में फ्लिपकार्ट की सहायक कंपनी इंस्टाकार्ट को भूमि आवंटन के दौरान गणना में हुई छोटी-सी गलती के कारण ₹12.86 करोड़ का नुकसान हुआ है। निगम ने भूमि की कीमत तय करते समय परियोजना क्षेत्र से जलाशयों का क्षेत्र नहीं घटाया जो मूल्य-निर्धारण में शामिल नहीं होता है।