फिल्म ऐंड टेलिविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई), पुणे में बैचमेेट रहे ऐक्टर्स राजकुमार राव, जयदीप अहलावत (पाताल लोक फेम), विजय वर्मा व सनी हिंदुजा (संदीप भैया फेम) की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। तस्वीर में प्रभात रघुनंदन भी नज़र आ रहे जिन्होंने 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' और 'दुर्गामती' जैसी फिल्मों में काम किया है।