फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने बुधवार को अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ जारी अपने खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव वाले फैसले को वापस ले लिया। यह निर्णय सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन (CINTAA) और इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स असोसिएशन (IMPPA) के अनुरोध पर लिया गया। गौरतलब है, मामले में अभिनेता ने भी FWICE को कानूनी नोटिस भेज दिया था।