inshorts

एप्पल के नेमड्रॉप फीचर पर भारत में मुकदमा, स्टार्टअप ने लगाया पेटेंट उल्लंघन का आरोप

अमेरिकी स्टार्टअप GG टेक्नोलॉजीज़ ने एप्पल के नेमड्रॉप फीचर पर पेटेंट उल्लंघन का आरोप लगाकर बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा किया है। कंपनी का ‘स्टे टच’ ऐप पास लाए गए दो फोन के बीच कॉन्टैक्ट शेयर करता है और उसे 2024 में भारतीय पेटेंट मिला था। स्टार्टअप ने एप्पल से नेमड्रॉप पर रोक और ₹1,500 करोड़ हर्जाने की मांग की है।