वीडियो गेम GTA 6 ने लाइवस्ट्रीमिंग में नया रिकॉर्ड बनाया है। स्ट्रीम्स चार्ट्स के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, गेम को अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर एकसाथ 79.1 लाख लोगों ने देखा जिनमें ट्विच पर 33.1 लाख, यूट्यूब पर 32.2 लाख और किक पर 15 लाख दर्शक शामिल रहे। इसने ट्विच पर 'लीग ऑफ लीजेंड्स' का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।