वीडियो गेम GTA 6 ने रिलीज़ के साथ ही 2.45 करोड़ से अधिक यूनिट्स बेचकर करीब $2.36 बिलियन की कमाई कर ली है। इसकी कुल बिक्री का 75% PS5 पर रहा। निको पार्टनर्स के अनुसार, साल के अंत तक कमाई $3 बिलियन पार कर सकती है। गौरतलब है, PC वर्ज़न और ऑनलाइन मोड की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।