'हनु-मान' के निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे भाग 'हनु-मान 2: द राइज ऑफ वानरास' की घोषणा कर दी है। फिल्म में तेजा सज्जा की जगह पांजा वैष्णव तेज मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसका लेखन व निर्देशन वीआई आनंद करेंगे और के निरंजन रेड्डी व चैतन्य रेड्डी फिल्म के निर्माता हैं। इसे हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा।