inshorts

J&K में हाईकोर्ट की ज़मीन पर ही हो गया कब्ज़ा, जज भी हैरान; दिया सुरक्षित करने का आदेश

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की रायका स्थित 111 कनाल (5.615 हेक्टेयर) ज़मीन पर अतिक्रमण हो गया है। यह ज़मीन हाईकोर्ट की जम्मू विंग के निर्माण के लिए आवंटित की गई थी। हाईकोर्ट ने SSP को ज़मीन पर सुरक्षा चौकी स्थापित करने और बाड़ न होने पर DC को व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।