दिल्ली हाईकोर्ट के जज के सरकारी आवास से भारी मात्रा में नकदी मिलने का मामला शुक्रवार को राज्यसभा में उठा। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने इसपर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी घटना होने के बावजूद तुरंत सामने क्यों नहीं आई? उन्होंने कहा कि अगर यह मामला किसी राजनेता, नौकरशाह या उद्योगपति से जुड़ा होता तो तुरंत कार्रवाई होती।