inshorts

हाटी समुदाय को ST दर्जा देने के खिलाफ याचिकाएं खारिज, HC ने प्रमाणपत्र जारी करने का दिया निर्देश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सिरमौर के ट्रांस-गिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कर दी हैं। कोर्ट ने कहा, ST सूची में किसी समुदाय को शामिल या बाहर करने का अधिकार संसद के पास है। कोर्ट ने पात्र लोगों को सर्टिफिकेट जारी करने के निर्देश दिए हैं।