कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में ऋतब्रत बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष के पद पर नियुक्ति रद्द कर दी। इसके साथ ही विधायक अखरुज्जमान की चीफ व्हिप के पद पर नियुक्ति भी रद्द कर दी गई। कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को दोनों नियुक्तियों पर 10 दिनों के भीतर नए सिरे से फैसला लेने का निर्देश दिया है।