HDFC ग्रुप की कंपनी देगी बोनस शेयर! 15 अक्टूबर को होगा फैसला; शेयर में आई तेज़ी
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को तेज़ी दिखी और यह कारोबार के दौरान 1.91% उछल गए। यह तेज़ी 15 अक्टूबर को कंपनी की बोर्ड मीटिंग में बोनस शेयर देने पर फैसला होने की जानकारी सामने आने के बाद आई है। गौरतलब है कि पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 36.11% उछले हैं।