देश के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है। पहली बार राजधानी में पारा 52 डिग्री के पार गया है। दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार दोपहर 2.30 बजे 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो भारत का सबसे गर्म स्थान रहा।