I-PAC मामले में कलकत्ता HC ने टीएमसी की याचिका की खारिज, ईडी ने कहा- कुछ ज़ब्त नहीं किया

कोलकाता हाईकोर्ट ने I-PAC मामले में टीएमसी की कथित ईडी द्वारा ज़ब्त डेटा को सुरक्षित रखने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। ईडी ने कोर्ट से कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने साथ सारे दस्तावेज़ ले गईं और उसने कुछ भी ज़ब्त नहीं किया। ईडी ने I-PAC चीफ प्रतीक जैन के ऑफिस और घर पर छापा मारा था।