आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने बताया है कि वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के अनऑडिटेड नतीजों से जुड़ी ड्राफ्ट जानकारी एक कर्मचारी ने गलती से अपने पर्सनल वॉट्सऐप स्टेटस पर शेयर कर दी। कंपनी के मुताबिक, यह पोस्ट घंटे भर में हटा दी गई। वहीं, सेबी के इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है।