ICU में भर्ती बीजेपी सांसद से मिलीं CM ममता बनर्जी, बोलीं-बहुत सीरियस नहीं हैं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मालदा उत्तर से बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू से अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने कहा, ''उन्हें (खगेन) शुगर की समस्या है...लेकिन स्थिति गंभीर नहीं है...मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'' गौरतलब है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बाढ़ग्रस्त इलाके में दौरा करने पहुंचे सांसद पर हमला करने का आरोप लगा है।